Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोरोना के चलते हिमाचल में सेवाविस्तार पा रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को नहीं मिलेगा एक्सटेंशन,इसी माह होंगे रिटायर

helth workers

प्रजासत्ता |
हिमाचल में कोरोना के संक्रमण को चलते प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में सेवानिवृत्त होने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवाविस्तार दिया था लेकिन अब इन स्वास्थ्य कर्मचारियों को सेवाविस्तार नहीं मिलेगा। राज्य में कोरोना की स्थिति काफी हद तक कंट्रोल में आ गई है, जिसके चलते सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जिन हैल्थ केयर वर्कर्ज व डाक्टरों को सेवाविस्तार दिया गया था, उन्हें इसी महीने के अंत में रिटायर कर दिया जाएगा।

बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में सेवाएं प्रदान कर रहे चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए यह निर्देश जारी किए गए थे। ताकि ऐसे आपातकाल समय में जबकि स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों और चिकित्सा अधिकारियों की आवश्यकता थी तो उनकी कमी को दूर किया जा सके।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वर्तमान में कोविड के कम होने के बाद राज्य में आम जन-जीवन धीरे-धीरे पटरी पर आना शुरू हो गया है। इससे पहले राज्य में संक्रमण जब बेकाबू हुआ था, उसके बाद सरकार ने भी स्वास्थ्य कर्मचारियों, डाक्टरों की सेवानिवृत्ति पर रोक लगा दी थी। इनके सेवाविस्तार को बढ़ा दिया गया था। कोरोना संक्रमण के फैलने के बाद लोगों की जान की सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने अपने अस्पतालों से जिन कर्मचारियों को फील्ड पर ड्यूटी पर भेज दिया था, उन्हें भी वापस बुलाना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार अस्पतालों में ओपीडी और ऑपरेशन शुरू करने जा रही है, जिसके लिए इन हैल्थ केयर वर्कर्ज की जरूरत है। ऐसे में अब धीरे-धीरे राज्य में सभी हैल्थ केयर वर्कर्ज को अस्पताल बुलाना शुरू कर दिया है। वहीं जहां पर स्थिति सामान्य होती जा रही है, वहां से कर्मचारियों को प्रदेश के अस्पतालों में बुलाया जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now