Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोविड-19 के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए तैयार कटआउट का राज्यपाल ने किया अनावरण

IMG 20201021 WA0005

तृप्ता भाटिया।शिमला
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को राजभवन में शिमला पुलिस द्वारा कोविड-19 के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए तैयार किए कटआउट का अनावरण किया। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला और जिला पुलिस प्रशासन के अन्य सदस्य भी इस दौरान मौजूद रहे।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पुलिस प्रशासन के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पुलिस कर्मियों ने अग्रणी योद्धाओं के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया है। इस दौरान पुलिस कर्मियों के मैत्रीपूर्ण व्यवहार से लोगों की पुलिस के प्रति सोच में भी परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने घर और परिवार से दूर रहकर लोगों की सहायता करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जब लोग त्योहार और उत्सव मना रहे होते हैं, तो उस समय भी पुलिस कर्मी अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए डयूटी पर तैनात होते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राज्यपाल की लोगों से अपीलराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कोरोना महामारी के विरुद्ध जंग अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए जब तक इसके लिए दवा नहीं बन जाती, तब तक हमें सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और साबुन से निरंतर हाथ धोने को आदत बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों में परस्पर दूरी और जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी दिशा-निर्देश का पालन करने की अपील की है।

नशा माफिया के खिलाफ अभियान तेज करने का आग्रह
राज्यपाल दत्तात्रेय ने मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस युवाओं को मादक पदार्थो से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। राज्यपाल ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now