Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मानसून सत्र: फिजूलखर्ची और कर्ज पर राम लाल ठाकुर ने सरकार को घेरा

मानसून सत्र: फिजूलखर्ची और कर्ज पर राम लाल ठाकुर ने सरकार को घेरा

शिमला|
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के आज दूसरा दिन की कार्यवाही काफी हंगामेदार रही ​​​​​​। अविश्वास प्रस्ताव चल रही चर्चा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कर्ज पूर्व के मुख्यमंत्रियों ने भी उठाए थे, लेकिन जितना कर्जा इस सरकार ने लिया उससे हिमाचल कर्ज के दलदल में डूब गया है।

ठाकुर ने कहा कि सरकार ने हाल ही में 1500 करोड का कर्ज लिया है जिस पर कहा कि सर्वागीण विकास के लिए यह पैसा लिया गया है। चुनावी दौर में प्रधानमंत्री के दौरे यहां पर शुरू हो जाते हैं। प्रधानमंत्री यहां पर कई बार आ चुके हैं जिस पर सरकार को बताना चाहिए कि उन पर कितना खर्च यहां की सरकार ने किया है। जब आर्थिक हालत खराब है तो ऐसे खर्चे क्यों। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी का मसला भी सदन में उठाया और कहा कि संख्या बढ़ती जा रही है। रामलाल ठाकुर ने प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे पर सवाल उठाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीँ सवाल का जबाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री का हिमाचल के लोगों से प्रेम है। प्रधानमंत्री यहां आते हैं और करोड़ों रूपए के शिलान्यास, उद्घाटन करते हैं। केन्द्रीय योजनाओं में मदद करते है। विपक्ष क्या चाहता है कि क्या पीएम यहां पर आएं ही नहीं। प्रदेश सरकार का नैतिक कर्तव्य है कि उनके प्रवास के दौरान जरूरत के हिसाब से आयोजन करना है। वह सात बार हिमाचल आए हैं यहां के लोगों के साथ उनका स्नेह ओर प्यार है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now