Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मोनिक भुटुंगरू ने शिमला के नए SP का संभाला कार्यभार, कहा- पूरे जिले की समस्याओं पर रहेगा विशेष ध्यान

मोनिक भुटुंगरू ने शिमला के नए SP का संभाला कार्यभार, कहा- पूरे जिले की समस्याओं पर रहेगा विशेष ध्यान

शिमला|
राजधानी शिमला के पुलिस अधीक्षक पद पर वर्ष 2014 बैच की आइपीएस अधिकारी डॉ. मोनिका भुटुंगरू ने बुधवार पदभार संभाल लिया है। बता दें कि बीते दिन ही प्रदेश सरकार ने कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए थे। जिसके बाद एसपी मोहित चावला को बदलकर उनकी जगह मोनिका भुटुंगरू को शिमला पुलिस की कमान सौंपी गई है। डॉ. मोनिका इससे पहले वो चम्बा में भी एसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। डॉ. मोनिका को सिरमौर में बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक अपनी पहली पोस्टिंग मिली थी। इससे पहले वह एआईजी पुलिस मुख्यालय में कार्यरत थी।

मोनिका हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की मूल निवासी है। उनके पिता सोमदेव सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता पालमो देव गृहिणी हैं। मोनिका की 12वीं तक की शिक्षा दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ तथा पंचकूला से पूरी हुई। उन्होंने वर्ष 2010 में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस तक की शिक्षा हासिल की तथा लोक नायक अस्पताल में सेवाएं दीं। 2011 में यूपीएससी की परीक्षा पास की। उन्हें रेलवे सर्विसेज मिला। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर से वर्ष 2013-14 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर वर्ष 2014 में उन्हें आईपीएस हिमाचल प्रदेश कैडर मिला। 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले वह जिले को अच्छी तरह से समझेंगी। अपनी पूरी टीम के साथ बैठक करेगी। अपराध को कम करने के लिए क्या नए कदम उठाए जा सकते हैं इस की रूप रेखा तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरी टीम का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस को सिटीजन फ्रेंडली बनाया जाएगा। लोगों को अपनी शिकायत दर्ज करवाने थाने व चौकी आने में कोई हिचकिचाहट या डर न हो इस पर काम किया जाएगा। लोग पुलिस को अपने परिवार की तरह समझे इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस दिन रात लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। इस अभियान में समाज के हर वर्ग की मदद ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस रहेगी। शिमला शहर से लेकर पूरे जिले की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान रहेगा। शिमला शहर में ट्रैफिक की काफी दिक्कत रहती है इस पर भी काम किया जाएगा। राजधानी होने के नाते यहां पर वीवीआइपी मूवमेंट भी रहती है। जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार कर कार्य शुरू किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now