Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने पीयूष को राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

फासले पैरों से नहीं, हौसलों से नापते हैं पीयूष, राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस में जीता कांस्य पदक

प्रजासत्ता|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इंदौर में हुई राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शिमला के व्हीलचेयर यूजर खिलाड़ी पीयूष शर्मा को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। पीयूष शर्मा व्हील चेयर पर टेबल टेनिस खेलने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं। एनआईटी हमीरपुर से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद आजकल गुरुग्राम में फेलोशिप पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा की पीयूष शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य दिव्यांग छात्र-छात्राएं भी पीयूष शर्मा से प्रेरणा ले सकते हैं। अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने हमीरपुर के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी से बीटेक किया और नीदरलैंड्स में पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now