Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नड्डा ने पीएम मोदी, शाह से मिल कर प्रदेश के लिए 200 करोड़ रु स्वीकृत करवाए : बिंदल

Rajeev Bindal himachal news, Ram Mandir Spiritual Capital of India, Modi 3.0 बिलासपुर गोलीकांड

शिमला|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कल हिमाचल के बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का एक दिवसीय दौरा किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं अपनी आंखो से उस भयानक दृश्य को देखा।

उन्होंने कहा की हम अनेकों स्थानों पर उनके साथ गए। पांवटा साहिब, शिमला और बिलासपुर सभी जगह नड्डा जी के साथ जाना हुआ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा की हमें आज धन्यवाद करना है की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से वार्ता करके हिमाचल प्रदेश को 200 करोड़ रुपए की राशि जारी करवाई है। आपदा की इस घड़ी में यह राशि हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है।

इतना ही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिमला में यह तक कहा कि हिमाचल प्रदेश में राहत कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे।

जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बैठक कर उनको पूर्ण आश्वासन दिया कि जिस प्रकार की भी मांग वह केंद्र के समक्ष रखेंगे और प्रदेश की आवश्यकता के अनुसार हम हर प्रकार की सहायता करेंगे।

डॉ राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल प्रदेश को 200 करोड़ रुपए की राशि प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now