Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नशे की गिरफ्त में राजधानी शिमला, पुलिस ने दो मामलों में पकड़ा 52.09 ग्राम चिट्टा

Published on: 10 December 2021
नशे की गिरफ्त में राजधानी शिमला, पुलिस ने दो मामलों में पकड़ा 52.09 ग्राम चिट्टा

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में लगातार नशे का काला कारोबार बढ़ता जा रहा। पुलिस आए दिन छोटे तस्करों को पकड़ रही है, लेकिन अभी तक कोई बड़ा तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। ताजा मामला राजधानी शिमला का है, जहां पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 39.1 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।बालुगंज क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद एक व्यक्ति को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीँ गुरुवार को भी पुलिस ने देर रात दो युवकों को चिट्टा संग पकड़ा था। पुलिस ने युवकों के पास से 12.99 ग्राम चिट्टा बरामद किया। बता दें पुलिस की टीम जब शोघी बैरियर पर गश्त पर थी तो पुलिस ने युवकों की शक के आधार पर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को 22 वर्षीय फेज 3 न्यू शिमला निवासी कशिश व काली माता मंदिर देवनगर के करीब कसुम्पटी निवासी 23 वर्षीय अनमोल वमा के पास से चिट्टा बरामद किया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कमल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद समरहिल में एक व्यक्ति को चिट्टा के साथ पकड़ा वहीं, बीती रात शोघी बैरियर के पास से 2 युवको को भी चिट्टा के साथ पकड़ा था।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now