Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नेहरू युवा केंद्र शिमला के सहयोग से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजन

IMG 20230127 WA0016

युवा मंडल मेवग दवारा नेहरू युवा केंद्र शिमला के सहयोग से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
खेल मैदान भट्टा कुफर युवा मंडल मेवग दवारा दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ पंचायत उप प्रधान यशपाल वर्मा व दिनेश ठाकुर (govt contractor) दवारा किया गया. इस प्रतियोगिता में कब्बडी, बॉलीबॉल, दौड़ (आयु वर्ग 16 के भीतर के लिए 200 मीटर 400 मीटर ओपन, फ्रॉग रेस केवल 13 के भीतर आयु वर्ग ) के लिए और रस्सा कस्सी महिला व पुरुष के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियिगता में विजता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा ।

इस प्रतियोगता में बॉलीबॉल की चार टीमें (ग्राम पंचायत चमियाना, पेटगेहर, युवा मंडल मेवग और भट्टा कुफर ) व कब्बडी की छः टीमों ( युवा मंडल गवाई , छकड़ेल , दिगठी, चमियाना जूनियर, युवा मंडल मेवग और शनान ) ने भी भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 23 फरवरी से होगा शुरू

सचिव विक्रम ने बताया की यह दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र शिमला के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसके लिए वे नेहरू युवा केंद्र का धन्यवाद करते है कि उन्होंने युवा मंडल को इस प्रतियोगता को आयोजित करवाने का अवसर प्रदान किया। इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओ को नशे से दूर रखने में सार्थक प्रयास होगा।

आज के इस प्रतियोगता के शुभारम्भ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के पंकज , युवा मंडल प्रधान संदींप और सचिव विक्रम के साथ कमेटी के सदस्य संदीप, सुनील ,विक्रम ,मोहित, अजय ,कुलदीप, सुरेंदर, सुशील, मोहिंदर, विजय, दिनेश, अशोक, दलीप चोपड़ा, इंद्र ठाकुर , सचिन वर्मा ,सुनील, नीव वर्मा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वाति विशेष रूप उपस्थित रही।

इसे भी पढ़ें:  नगर निगम शिमला पर कब्जे का सपना : दाव पर भाजपा और कांग्रेस के इन नेताओं की साख
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now