Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नेरवा के छिनोग में देवता शिरगुल का मंदिर जलकर राख

नेरवा के छिनोग में देवता शिरगुल का मंदिर जलकर राख

शिमला|
शिमला जिला के नेरवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चइंजन के छिनोग गाँव में आग लगने से एक देवता शिरगुल का मंदिर और अन्दर स्थापित देवता शिरगुल की मूर्ती जल का राख हो गया। इस आगजनी में ग्रामीणों के आठ सौ सेब के फलदार पौधे भी बुरी तरह झुलस गए।

घटना की जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान हेत राम कैंथला ने बताया कि छिनोग में घासनियों में लगी आग ने तेज हवाएं चलने पर रौद्र रूप धारण कर लिया। आग ने सेब का बगीचों को अपनी चपेट में लेते हुए मंदिर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आग इतनी भयानक थी कि इस पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते मंदिर सहित मंदिर के अंदर स्थापित देवता शिरगुल की मूर्ती और अन्य सारा सामान कुछ ही पलों में राख के ढेर में तब्दील हो गया।

मामले की पुष्टि करते हुए तहसीलदार नेरवा जगपाल सिंह ने बताया कि पटवारी कपिल द्वारा नुक्सान की रिपोर्ट बना कर भेज दी गई है । प्रभावितों को शीघ्र ही सरकारी मैन्युअल के तहत राहत प्रदान की जाएगी। बता दें कि इन दिनों प्रदेश में आगजनी की घटनाएँ अक्फी बढ़ी है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now