Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नेरवा में भालुओं ने दो लोगों को किया लहूलुहान

नेरवा में भालुओं ने दो लोगों को किया लहूलुहान

शिमला|
शिमला की चौपाल उपमंडल के नेरवा की ग्राम पंचायत मुंडली व ग्राम पंचायत भराणू के दो व्यक्तियों पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। दोनों व्यक्ति भालुओं के हमले में बुरी तरह से घायल हुए हैं। नाक, सिर समेत अन्य उनके शरीर के कई हिस्सों को भालुओं ने बुरी तरह से नोचा। दोनों घायलों का इलाज आईजीएमसी अस्पताल में चल रहा है। लेकिन युवकों ने किसी तरह भागकर और छिपकर अपनी जान बचाई।

वहीं इस घटना से लोगों में वन विभाग के प्रति भी खासी नाराजगी है। ग्रामीण भालुओं के आतंक के बारे में वन विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को दोनों व्यक्ति जंगल में लकड़ियां लाने गए थे। इसी दौरान जब वह जंगल के बीच लकड़ियों को बटोर रहे थे तो वहां पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। घायलाें में कृष्ण लाल 30 गांव मुडोचली डाकघर भराणू तहसील नेरवा और रोहित 25 गांव टिपरोग डाकघर भराणू तहसील नेरवा शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  NPS एसोसिएशन ने शिमला में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बनाई रणनीति

भालुओं के हमले में घायल दोनों युवकों ने बताया कि वह किसी तरह उनके हमले से बच कर, जब वहां से भागे तो भालू भी उनके पीछे भागे। काफी देर तक उन्होंने उनका पीछा किया। मगर जब उन्होंने जाेर-जाेर से शाेर मचाना शुरू किया तो भालू जंगल में भाग गए। दोनों का कहना था कि अगर वह उनके चंगुल से छूट कर नहीं भागते तो तीनों भालू उन दोनों को मार डालते।

परिवार के सदस्यों व गांव के लोगों ने इन दोनों काे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों व्यक्तियों को प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।दोनों के चेहरे व शरीर में काफी छोटे आई हैं

इसे भी पढ़ें:  नगर निगम शिमला के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार से काम ठप करने की दी चेतावनी
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now