Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अधिसूचना जारी: हिमाचल में 117 प्राइमरी और 26 मिडल स्कूल डिनोटिफाई

hp govt

शिमला|
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों को डिनोटिफाई करने का काम किया है। प्रदेश सरकार ने दो या दो से कम विद्यार्थियों वाले 117 प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया है। इसके अलावा सरकार ने ऐसे 26 मिडल स्कूलों को भी बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ ही हिमाचल सरकार ने बच्चों की संख्या बढ़ने पर बंद किए गए 20 स्कूलों को दोबारा खोलने की अधिसूचना भी जारी की है। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार प्राइमरी स्कूलों में से जिला शिमला के 25, कांगड़ा के 17, बिलासपुर के 6, चम्बा के 8, हमीरपुर के 4, किन्नौर के 5, कुल्लू के 4, लाहौल-स्पीति के 19, मंडी के 18, सिरमौर के 3, सोलन के 7 और ऊना का एक स्कूल शामिल है, जिन्हें डिनोटिफाई किया गया है। इसके अलावा डिनोटिफाई हुए मिडल स्कूलों में से जिला चम्बा के 2, कांगड़ा के 3, लाहौल-स्पीति के 7, मंडी के 5, शिमला के 6, मंडी के 5 और सिरमौर का एक स्कूल शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: हिमाचल बीजेपी का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के बयान पर पलटवार
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now