Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऑलमाइटी संस्था के साथ रिज मैदान पर सीपीआईएम राज्य कमेटी ने दिया धरना

FB IMG 1667145471306

सीपीआईएम राज्य कमेटी ने आईजीएमसी में ऑलमाइटी ब्लेसिंगज़ संस्था द्वारा संचालित की जा रही लंगर सेवा की बिजली व पानी को काटने के घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है व इसे मानवता विरोधी कदम करार दिया है। पार्टी नेताओं ने ऑलमाइटी संस्था द्वारा रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपाई की प्रतिमा के नीचे किये गए सत्याग्रह में शिरकत की व एकजुटता प्रकट की। पार्टी ने प्रदेश सरकार व आईजीएमसी प्रशासन को चेताया है कि अगर उन्होंने लंगर सेवा में राजनीति करने की कोशिश की तो जनता सड़कों पर उतरकर इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।

पार्टी के शिमला विधानसभा के प्रत्याशी टिकेंद्र सिंह पंवर,पार्टी के शिमला शहर के चुनाव संयोजक विजेंद्र मेहरा व सह संयोजक जगत राम ने आईजीएमसी में लंगर सेवा पर आईजीएमसी प्रशासन व भाजपा सरकार की राजनीति व दमन पर कड़ा आक्रोश ज़ाहिर किया है व इसे तानाशाही करार दिया है। पार्टी का मानना है कि उक्त लंगर से आज तक मरीजों के लाखों तीमारदारों को दो वक्त की रोटी नसीब हुई है। यह सेवा निशुल्क दी जा रही है जबकि दूसरी ओर सरकार के चहेते आदमी द्वारा आईजीएमसी में मुफ्त लंगर की आड़ में हर व्यक्ति से प्रतिदिन रैन – बसेरा के नाम पर 200 रुपये वसूले जा रहे हैं। तीमारदारों से यह लूट करने वाले व्यक्ति को बिजली, पानी व हज़ारों वर्ग फ़ीट क्षेत्र आईजीएमसी व रिपन अस्पताल में मुफ्त में आबंटित किए गए हैं। एक ही विभाग व संस्था में दो तरह के नियम मान्य नहीं हो सकते हैं। यह भाई – भतीजवाद,भ्रष्टाचार,अनैतिकता व सरकारी संरक्षण के दायरे में आता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस संस्था के संयोजक सरबजीत बॉबी पिछले आठ वर्षों से निस्वार्थ भाव से मरीजों व तीमारदारों की सेवा कर रहे हैं परन्तु उन्हें बेवजह तंग किया जा रहा है। वह स्वयं स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे हैं व हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। इसके बावजूद भी सरबजीत बॉबी निस्वार्थ सेवाएं देते रहे हैं। पार्टी ने ऑलमाइटी संस्था द्वारा लंगर सेवा के बिजली व पानी को बहाल करने के आंदोलन के साथ एकजुटता प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि अगर लंगर सेवा की बिजली कि पानी बहाल न किये गए तो आंदोलन आगे बढ़ेगा।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now