Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला के शिव बावड़ी मंदिर त्रासदी में एक और शव बरामद, 18 हुई मृतकों की संख्या

शिमला: शिवबाड़ी मंदिर हादसा में अब तक मलबे से निकाले गए 14 शव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शिमला|
राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में शिव बावड़ी मंदिर में त्रासदी के 11वें दिन वीरवार को एक और शव मलबे में मिला है। इस हादसे में मृतकों की संख्या 18 पहुंच गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, अग्निशमन, स्थानीय लोग शव निकालने में जुटे हुए हैं।

शव की पहचान नीरज ठाकुर, समरहिल निवासी के तौर पर हुई है। नीरज ठाकुर अपने पीछे मां शांति देवी, पत्नी समा ठाकुर और बेटी सान्या को पीछे छोड़ गए हैं। इनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए IGMC लाया गया। इस हादसे में मृतकों की संख्या 18 पहुंच गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में शिव बावड़ी मंदिर में हुई त्रासदी के 11वें दिन वीरवार को एक और शव मलबे में मिला है। इस हादसे में मृतकों की संख्या 18 पहुंच गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, अग्निशमन, स्थानीय लोग शव निकालने में जुटे हुए हैं। मिसिंग रिपोर्ट के अनुसार अब भी दो लोग लापता है। इनकी तलाश जारी है।​​

बता दें कि शिव मंदिर लैंडस्लाइड में पवन शर्मा और उनकी पोती का अभी भी सुराग नहीं लग पाया। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन निरंतर जारी है। हालांकि पिछले कल और परसों भारी बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया था। मगर, आज सुबह से ही इनकी तलाश में अभियान शुरू किया गया।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now