Prajasatta Side Scroll Menu

पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों से किया संवाद

Screenshot 2023 07 18 12 09 45 30 7ecc343528d84aae1423bfb8eca3bd44

शिमला।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब वह प्रातः 9 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुँच गए। न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम। रास्ते में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ बातचीत की और स्कूल जा रहे बच्चों से पूछा पढ़ाई कैसी चल रही है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी थे। सचिवालय पहुँचने के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की और उनके जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की फीडबैक ली।

इसे भी पढ़ें:  ABVP संजौली इकाई द्वारा प्राचार्य को कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु सौंपा ज्ञापन
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now