Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पानी के टैंक में गिरने से व्यक्ति की मौत, परिवार ने सीएम से लगाई मदद की गुहार

Published on: 14 October 2021
IMG 20211014 140659

शिमला ग्रामीण की खटनोल पंचायत के सनाहू गांव के निवासी यशपाल पुत्र स्वर्गीय हुक्मी राम की गांव में बने सिंचाई के सार्वजनिक टैंक में पानी भरते समय अचानक फिसलने से दुर्घटनावश मृत्यु हो गयी!

यशपाल पेशे से मजदूर थे और परिवार में इकलौते कमाने वाले पुरुष थे परिवार में वो पत्नी शारदा 34 वर्ष, माँ रामकली 66 वर्ष, 2 छोटे बच्चे सान्वी 7 वर्ष ओर अवनीत 1 वर्ष को दुर्भाग्यवश छोड़ कर चले गए!

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यशपाल बहुत ही नेक और मेहनती इन्सान थे परिवार के पास कोई भी कमाई का साधन नहीं है स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और स्थानीय विधायक से अपील की है कि परिवार को तत्काल राहत प्रदान की जाए और उनकी धर्मपत्नी शारदा को नौकरी का प्रबंध किया जाए

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now