Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पेगासस जासूसी मामला : शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

पेगासस जासूसी मामला : शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

शिमला|
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने पेगासस जासूसी मामले में शुक्रवार को राजभवन तक विरोध जुलूस निकाला। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में गंगूराम मुसाफिर, केहर सिंह खाची, चेतराम ठाकुर, आदर्श सूद, वेद प्रकाश ठाकुर, यशपाल तनाईक, सुशांत कपरेट, आनंद कौशल, अमित नंदा, इंद्र जीत सिंह, सत्यजीत नेगी, यशवंत सिंह छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, युकां के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। जासूसी कांड के खुलासे के बाद मोदी सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने और मामले की जांच सुप्रीमकोर्ट के जज से करवाने की मांग की गई। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन भी सौंपा गया। 

इसे भी पढ़ें:  शिमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: शोघी में नेपाली व्यक्ति को 3 किलोग्राम अफीम सहित दबोचा

राठौर ने कहा कि इस घटना ने सिद्ध किया है कि भाजपा का नैतिक पतन हो चुका है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य महत्वपूर्ण लोगों के फोन टैप कर मोदी सरकार ने किसी भी व्यक्ति के निजता के अधिकार का हनन किया है। देश के संविधान की अवहेलना भी की है। पत्रकारों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। राजनेताओं सहित जजों और विपक्षी दलों के फोन टैप कर उनकी जासूसी की जा रही है।

राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। देश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई, केंद्र का यह दावा झूठा है। सैनिक शिविर पर आतंकी हमला इंटेलिजेंस फेलियर था। केंद्र ने आज तक इसकी जांच रिपोर्ट किसी को नहीं बताई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी पूछा कि कोरोना कॉल में केंद्र के पैकेज से हिमाचल को कितना हिस्सा मिला। 

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश के निजी कॉलेजों में फर्जी दाखिलों की जांच शुरू
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now