Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश के वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल को पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने लिखा प्रशंसा पत्र

प्रदेश के वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल को पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने लिखा प्रशंसा पत्र

हिमाचल प्रदेश के वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर प्रकाश वादल द्वारा पिछले कुछ वर्षों में वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी के ज़रिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने सहित विभिन्न उपलब्धियों के लिए हिमाचल प्रदेश से हाल ही में हरियाणा स्थानांतरित हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने स्थानान्तरण से ठीक पहले एक प्रशंसा पत्र लिख कर प्रकाश बादल की सराहना की है बंडारू दत्तात्रेय ने इस पत्र में लिखा है कि प्रकाश बादल द्वारा खींची गयी वन्य जीवों की तस्वीरें हिमाचल जैसे पहाडी राज्य में छिपी उत्कृष्ट प्रतिभा को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करती हैं|

राज्यपाल ने प्रकाश बादल की फोटोग्राफी के सराहना करते हुए यह बताया है कि हिमाचल से सम्बन्ध रखने वाली युवा वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर की कोलकाता की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में तस्वीरें शामिल होना भी गर्व की बात है | राज्यपाल ने यह भी बताया है कि बादल की तस्वीरों को विभिन्न अवसरों पर सराहना मिलना गौरव का विषय है | उन्होंने प्रशंसा पत्र में यह भी लिखा है कि प्रकाश बादल हिमाचल की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं |

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हिमाचल के राज्यपाल द्वारा प्रकाश बादल को लिखा यह पत्र न केवल सराहनीय है बल्कि एक अनूठी पहल का आगाज़ है जिससे हिमाचल प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सृजनात्मक कार्य कर रही प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है | बंडारू दत्तात्रेय द्वारा प्रकाश की तस्वीरों को नोटिस किया जाना जहाँ राज्यपाल की प्रदेश की प्रतिभाओं पर पैनी नज़र को दर्शाता है वहीं हिमाचल प्रदेश में वन्यजीवों की महत्ता से हिमाचल की जनता को जागरूकता लाने के प्रति भी एक सराहनीय कदम है |

इससे पहले भी प्रकाश बादल को उत्तराखंड वन विभाग, उत्तरप्रदेश के राज्यपाल, सहित अनेक मंचों से सम्मान मिल चुका है | देश की अनेक चर्चित स्वयं सेवी संस्थाओं स्ट्रेबो पिक्सल क्लब, फोटोग्राफी क्लब ऑफ़ इंडिया, बियोंड विज़न, बर्ड एंड वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी क्लब, सहित अनेक संस्थाओं ने विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया है | प्रकाश बादल की तस्वीरों को ग्रेट ब्रिटेन के चर्चित समाचार पत्रों में भी विशेष तौर पर स्थान मिल चुका है |

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now