Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजस्व मंत्री व शिक्षा मंत्री ने आपदा प्रभावित कोटखाई उपमण्डल में विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण

राजस्व मंत्री व शिक्षा मंत्री ने आपदा प्रभावित कोटखाई उपमण्डल में विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण

शिमला|
राजस्व, बागवानी एवं जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज आपदा प्रभावित कोटखाई उपमण्डल के कोकू नाला पुल, दलसार और खल्टू नाला का निरीक्षण किया एवं आपदा ग्रस्त लोगों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मानवीय दृष्टिकोण रखती है और संशोधित आपदा राहत मैनुअल के तहत हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
इसके उपरान्त दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने कोटखाई विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली और आपदा ग्रस्त लोगों को राहत प्रदान करने पर विस्तृत चर्चा की तथा प्रभावित संपर्क मार्गों को दुरूस्त करने के आदेश दिए ताकि बागवानों को सेब सीजन में कोई असुविधा न हो।

इसके उपरान्त दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने चमैन, रतनाड़ी एवं बाघी क्षेत्रों का दौरा किया और मानसून से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हे हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया ताकि आपदा से प्रभावित लोगों को राहत मिल सके और उन्हें राज्य आपदा राहत मेनुअल के तहत मदद मिल सके।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि वर्तमान राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी और लोगों को मानवीय स्वरूप अपनाने पर बल दिया।इसके उपरांत दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने बाघी क्षेत्र में विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव राहत प्रदान करने के आदेश दिए और संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करने का आह्वान किया और राजस्व अधिकारियों को राज्य आपदा संशोधित राहत मैनुअल के तहत सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जुब्बल नावर कोटखाई के मंडल अध्यक्ष मोती लाल देरटा, उपमण्डल दंडाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान, खण्ड विकास अधिकारी जुब्बल करण सिंह, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now