Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रामपुर के सदाना में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, HRTC ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट

आरोप है कि परिचालक की टिकट मशीन तोड़कर कैश का बैग भी छीन लिया। इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर वे वहां से भाग गए। हालांकि पुलिस ने रविवार को आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने की है।

शिमला|
जिला शिमला के रामपुर के लबाना सदाना जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस के चालक और परिचालक की कुछ लोगों ने उनके कमरे में जाकर पिटाई कर दी। इससे दोनों को चोटें पहुंची हैं। इसके बाद चालक व परिचालक ने झाकड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है। झाकड़ी पुलिस ने शिकायत के आधार पर बोलेरो कैंपर चालक समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस के चालक तिलक राज और परिचालक माखन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को जब वह बस लेकर सदाना पहुंचे तो वहां पर एक बोलेरो कैंपर बीच में खड़ी हुई थी। जब उन्होंने उसके चालक से उसे साइड में करने की बात कही तो वह भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। उस दौरान तो मामला शांत हो गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रात 8 बजे जब वह अपने कमरे पर पहुंचे तो बोलेरो कैंपर का चालक कुछ लोगों के साथ आया और मारपीट करनी शुरू कर दी। परिचालक ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी टिकट मशीन भी तोड़ दी। इसके बाद हमलावर उन्हें कमरे में बंद कर वहां से भाग गए। आसपास के लोगों ने उसकी चीख पुकार सुनकर दरवाजा खोला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान लिखे।

मारपीट करने वालों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने परिचालक की टिकट मशीन तोड़कर कैश का बैग भी छीन लिया। इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर वे वहां से भाग गए। हालांकि पुलिस ने रविवार को आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने की है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now