Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रामपुर में भीषण आग: 4 मंजिला बिल्डिंग चपेट में आई, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

Published on: 15 February 2023
रामपुर में भीषण आग: 4 मंजिला बिल्डिंग चपेट में आई, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

शिमला ब्यूरो|
राजधानी शिमला के रामपुर में बुधवार सुबह भीषण अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार सैंज से लगभग 5 किलोमीटर दूर गांव बिथल में चौहान जनरल स्टोर में आग लगी, जिसमें करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह आग बुधबार सुबह करीब 5 बजे लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही रामपुर, झाखड़ी, कुमारसैन और बायल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। करीब 6 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। इस घटना में करोड़ों की लकड़ी से बनी खिड़कियां, दरवाजे तथा वायरिंग का समान जल गया है। कुमारसैन थाना प्रभारी विलोचन नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं कुमारसैन से प्रशासन की ओर से तहसीलदार मौके पर पहुंचे। वे नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now