Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राठौर बोले! 69 नेशनल हाइवे पर श्वेत पत्र जारी करे केंद्रीय मंत्री, IPH मंत्री को दी सीमाएं न लांघने की नसीहत

Published on: 25 June 2021
राठौर बोले! 69 नेशनल हाइवे पर श्वेत पत्र जारी करे केंद्रीय मंत्री, IPH मंत्री को दी सीमाएं न लांघने की नसीहत

प्रजासत्ता|
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को वर्ष 2021-22 के लिए प्रदेश में 15000 करोड़ के 21 कार्य अवार्ड करने की घोषणाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जमकर हमला बोला| प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शुक्रवार को राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि गडकरी ने चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह किया।

उन्होंने कहा प्रदेश में फोरलेन, राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की उनकी घोषणाएं धरातल पर नहीं उतर रही हैं। जब भी प्रदेश में चुनाव नजदीक होते हैं, गडकरी हिमाचल आकर फोरलेन, राष्ट्रीय राजमार्गों के बड़े-बड़े सपने दिखाने शुरू कर देते हैं। अब प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं तो गडकरी फिर घोषणाओं का पिटारा लेकर पहुंच गए।

राठौर ने केंद्रीय भूतल और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उन 69 राजमार्गों की वस्तु स्थिति जाननी चाही है जो उन्होंने विधानसभा चुनावों के दौरान घोषणा की थी। उन्होंने इस बारे में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी सीमाएं लांघने का प्रयास कर रहें हैं। कांग्रेस उनके सभी कारनामे उजागर करेगी। बागवानी का 1136 करोड़ का एक प्रोजेक्ट अब तक अधर में लटका है। सरकार ने बाद में इन परियोजनाओं से अपना हाथ खींच लिया और इन्हें रद्द कर दिया। गडकरी ने फिर से 15 हजार करोड़ की घोषणा कर दी। लोग अब भाजपा नेताओं के बहकावे में आने वाले नही।

कुलदीप सिंह राठौर ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा मुख्य सचिव के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर निशाना साधा है| उन्होंने जल शक्ति मंत्री को अपनी सीमाएं लांघने का प्रयास ना करने की सलाह दी है| यही नहीं कांग्रेस ने उनके काले कारनामों को उजागर करने की चेतावनी भी दी है|

कुलदीप राठौर ने बागवानी मंत्री की मुख्य सचिव से बदसलूकी पर रोष जताते हुए कहा कि एक ईमानदार और मेहनती अधिकारी के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जा सकता| मंत्री द्वारा पहली बार किसी अधिकारी के साथ बदसलूकी नहीं की गई बल्कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी डराते धमकाते रहते हैं|

महेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अनेक बार अधिकारियों से बदसलूकी करते रहे हैं। महेंद्र सिंह हमेशा चुनाव प्रभावित करने की फिराक में रहते हैं। इस बार कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि बागवानी मंत्री ने इस बार सेब कार्टन के मूल्यों को न बढ़ाने की बात कही थी पर अब इसके मूल्य बढ़ा दिए गए हैं। वह चुनावों में पार्टी के लिए पैसा बटोरने में लगे हैं। 

राठौर ने कहा कि महेंद्र सिंह आजकल मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनावी दौरे पर हैं और झूठ बोलकर घोषणाएं करने में जुटे हैं| दुर्भाग्य से आज बागवानी विभाग एक ऐसे अकुशल मंत्री को दिया गया है, जिसका बागवानी का शून्य ज्ञान है और उनको कोई अनुभव भी नहीं है|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now