Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सनसनी: फंदे से लटका मिला नौ माह के बच्चे और मां का शव

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

शिमला जिले में जुब्बल-कोटखाई के तहत रतनाड़ी में नौ महीने के शिशु और मां का शव फंदे से लटका मिला है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की पहचान कमला और नवजात का नाम रोशन था। यह दोनों मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे, और यहां पर स्थानीय व्यक्ति के बगीचे में रहता था।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार की बताई जा रही है, जब रतनाड़ी गांव में मजदूरी करने वाला सागर दिहाड़ी लगाने के लिए गया था। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह वापिस पहुंचा तो नौ महीने का बच्चा और मां फंदे से लटके हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  शिमला में शराबी बेटे ने कर डाली पिता की हत्या, शराब की बोतल से वार, दादी पर भी जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

हालांकि पुलिस के आने से पहले पति ने दोनों के शवों को नीचे उतार दिया था। दोनों की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम और फोरेसिंग रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पूरे मामले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल जुन्गा से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया। विशेषज्ञों ने सोमवार को घटना स्थल का जायजा लिया और वहां से साक्ष्यों को एकत्रित कर वापस लौट गई है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla: मुख्यमंत्री ने भूटान सरकार को 5000 से अधिक चिलगोजा के पौधे भेंट किए

कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now