Prajasatta Side Scroll Menu

सड़क पर कुत्ते को शौच कराने से रोका तो एएसआई को जड़ दिया मुक्का

आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ झगड़ा क्रॉस केस दर्ज

शिमला|
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सदर थाना में एक एएसआई के साथ ऑन ड्यूटी मारपीट का मामला दर्ज हुआ है| मामला शिमला क्लब के समीप शिल्ली चौक के पास पेश आया। ​बताया जा रहा है| पुलिस में दी शिकायत में एएसआई राधेश्याम नेगी ने बताया कि वह सोमवार सुबह 9:55 पर ड्यूटी पर तैनात था| उसी वक्त सुकृत सूद पुत्र राजीव सूज निवासी विष्णु भवन माल रोड शिमला अपने कुत्ते के साथ वहां आया और सड़क के बीचों-बीच शौच करवाने लगा|

इस दौरान आरोपी अपने कुत्ते को लेकर पुलिस गुमटी के सामने ले आया| जब एएसआई ने सुकृत को ऐसे करने से रोका तो पहले तो आरोपी ने उनके साथ बहसबाजी शुरू कर दी, उसके बाद वह एसआई के साथ हाथापाई पर भी उतर आया|

इसे भी पढ़ें:  युनम चोटी फतह करने पर मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस आरक्षी को दी बधाई

इस बीच आरोपी ने एएसआई को इतनी जोर से मुक्का मारा कि उनके कान से खून तक निकल आया| वहीं, इस बात की शिकायत एएसआई ने सदर थाने में दी| शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है| फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now