Prajasatta Side Scroll Menu

सत्येन वैद्य ने ली हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश पद की शपथ

सत्येन वैद्य ने ली हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश पद की शपथ

प्रजासत्ता |शिमला
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन वैद्य अब हिमाचल हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश होंगे| शनिवार को उन्होंने पद व गोपनीयता की शपथ ली| हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एल नारायण स्वामी ने उन्हें शपथ दिलाई| हाई कोर्ट में एक समारोह में शपथ दिलाई गई| शपथ से पहले राज्यपाल का आदेश पढ़ा गया|

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य वैद्य के नाम की 2 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने सिफारिश की थी| इस सिफारिश को राष्ट्रपति ने शुक्रवार को मंजूरी दी| आज सुबह 10 बजे इन्हें मुख्य न्यायाधीश एल न्यायमूर्ति ने शपथ दिलाई|

इसे भी पढ़ें:  राजस्व मंत्री व शिक्षा मंत्री ने आपदा प्रभावित कोटखाई उपमण्डल में विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण

सत्येन वैद्य का जन्म 22 दिसंबर 1963 को मंडी में हुआ था| वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी से इनकी प्रारम्भिक पढ़ाई हुई| स्नातक की पढ़ाई इन्होंने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज संजौली से की| कानून की पढ़ाई प्रदेश विश्व विद्यालय से पूरी करने के पश्चात वर्ष 1986 से इन्होंने प्रदेश बार काउंसिल से बतौर अधिवक्ता लाइसेंस हासिल किया| जिसके पश्चात इन्होंने प्रदेश हाईकोर्ट व जिला अदालत शिमला के समक्ष वकालत शुरू की| इन्हें कानून के हर क्षेत्र में महारत हासिल है| इन्हें 2015 में हाईकोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया था|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now