Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सेब आढ़तियों को डेढ़ करोड़ का चूना लगाने वाला शातिर महाराष्‍ट्र से गिरफ्तार

Published on: 25 October 2021
सेब आढ़तियों को डेढ़ करोड़ का चूना लगाने वाला शातिर महाराष्‍ट्र से गिरफ्तार

शिमला।
सेब सीजन में आढ़तियों को चूना लगाने वाले कमीशन एजेंट को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर ने हिमाचल के चार आढ़तियों को डेढ़ करोड़ रुपये का चूना लगाया था। मिली जानकारी मुताबिक शिमला के कुमारसेन पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक मां भगवती फ्रूट ट्रेडर्स ने आरोपित की फर्म को सेब के 15 ट्रक की सप्लाई की थी।

आरोपित ने खरीदे गए सेब का 85 लाख का भुगतान नहीं किया था। इसी तरह रोहड़ू पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में तीन स्थानीय आढ़तियों ने आरोपित पर 64 लाख रुपये का चूना लगाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इन आढ़तियों ने सेब की 5100 पेटियां आरोपित की फर्म को बेची थीं।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। उसे गिरफ्तार कर किया है आरोपित को शिमला लाया जा रहा है। पेशे से कारोबारी आरोपित के विरुद्ध शिमला के रोहड़ू और कुमारसेन पुलिस स्टेशन में ठगी के दो मामले दर्ज हैं। आरोपित की पहचान 35 वर्षीय शाहिद शफीक के रूप में हुई है और वह सैफ फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट एंड सप्लायर नाम की फर्म का मालिक है।

शिमला पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ठगी के आरोपित को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now