Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सेब से भरा ट्रक शोघी-मेहली बाईपास पर गिरा,चालक की मौत

सेब से भरा ट्रक शोघी-मेहली बाईपास पर गिरा,चालक की मौत

शिमला|
अप्पर शिमला से झारखंड जा रहा सेब से भरा एक ट्रक शोघी-मेहली बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। ट्रक में 500 पेटी सेब थी। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान उत्तराखंड के उद्यम सिंह नगर निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक ट्रक अप्पर शिमला के संधू से झारखंड के जमशेदपुर जा रहा था। आज तड़के करीब 3 बजे शोघी-मेहली सड़क पर लालपानी पुल के पास चालक ने नियंत्रण खोया और ट्रक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी

इसे भी पढ़ें:  'DC Shimla' फेसबुक अकाउंट का नाम, इस पर PA की निजी रील्स शेयर करने का हो रहा काम 
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now