Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla Visa Fraud: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, पुलिस ने महिला को चंडीगढ़ से दबोचा

Foreign Job Scam: शिमला में विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिमला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।
Shimla Visa Fraud: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, पुलिस ने महिला को चंडीगढ़ से दबोचा

Shimla Visa Fraud:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में विदेश में नौकरी और वीज़ा दिलाने के बहाने बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो पढ़े-लिखे युवाओं को विदेश भेजने का लालच देकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ रहा था। इस सिलसिले में पुलिस ने मुख्य आरोपी एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक गर्व सिंह ने बताया कि शिमला के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि आरोपी ने उसकी बहन भावना को कनाडा भेजने और वहां वीज़ा का पूरा इंतजाम करने का वादा किया था। आरोपी ने इस काम के लिए भरोसा दिलाया और लगभग 25 लाख रुपये ले लिए। लेकिन पैसे मिलने के बाद न तो वीज़ा की कोई प्रक्रिया हुई और न ही पैसा वापस किया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी, साजिश रचने और धमकी देने वाली धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच शुरू होने पर पता चला कि आरोपी काफी चालाक है। वह बार-बार अपना मोबाइल सिम बदल कर और व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क बनाए रखती थी ताकि पकड़ा न जाए।

पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में टीमें भेजीं। कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। लगातार तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर एक खास टीम बनाई गई। आखिरकार 22 फरवरी को चंडीगढ़ के खरड़ इलाके में शिवालिक सिटी के एक फ्लैट पर छापा मारा गया। वहां से मुख्य आरोपी मंजू कुमारी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह अकेला नहीं था। जांच में अब यह देखा जा रहा है कि गिरोह के बाकी सदस्य कौन-कौन हैं और क्या अन्य लोगों के साथ भी ऐसी ही ठगी हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी इमिग्रेशन एजेंट या एजेंसी से विदेश जाने का वादा करने से पहले उनकी पूरी जांच कर लें। बिना पुष्टि के किसी को पैसे न दें, ताकि ऐसी ठगी से बचा जा सके।

Himachal News TodayHimachal PoliceShimla Crime newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now