Prajasatta Side Scroll Menu

शिमला में युवती ने निगली चिट्टे से भरी थैली, अस्पताल में एंडोस्कोपी से निकाली

arest, Mandi News

शिमला|
राजधानी शिमला में एक युवती ने पुलिस को देखकर चिट्टे से भरी एक प्लास्टिक की थैली को निगल लिया। इसके बाद पुलिस युवती को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला ले गई जहां चिकित्सकों ने एंडोस्कोपी के जरिये इसे निकाला। इस थैली को जांचने पर इसमें 7.60 ग्राम चिट्टा निकला। इसके बाद पुलिस ने युवती सहित चार अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक युवती पहले भी चिट्टे के मामले में जेल जा चुकी है।

जानकारी अनुसार यह घटना 16 अगस्त रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक रात करीब 8:00 बजे उपनगर ढली में नाका लगा रखा था। इस दौरान वाहन में सवार मुकुल शर्मा (20) शालाघाट अर्की जिला सोलन, हैप्पी चंदेल (27) देहा ठियोग, सौरव पंवर (24) धर्मपुर तहसील ठियोग, हर्ष (22) जनेड़घाट, तहसील जुन्गा और शाहीन सुल्तान उर्फ शालू (26), महासू तहसील कोटखाई को पूछताछ के लिए रोका।

इसी दौरान शालू ने एक प्लास्टिक की थैली को निगल लिया। पुलिस को शक हुआ कि यह चिट्टा है। इसके बाद पुलिस शालू को आईजीएमसी ले गई जहां डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिये यह थैली निकाली। पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा है।
एएसपी सुनील ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। इनके संपर्क में आए संदिग्धों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now