Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीएम सुक्खू के साथ नजर आए BJP नेता आश्रय शर्मा, लोग ने कसा तंज – फिर बदल लो पार्टी

Published on: 18 December 2022
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ नजर आए BJP नेता आश्रय शर्मा, लोग बोले- फिर बदल लो पार्टी

शिमला।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ नजर आए। बीजेपी नेता आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया पर सीएम सुक्खू के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, “आज सुखविंदर सिंह सुक्खू माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से मिले और बधाई दी”।

इस पर सोशल मीडिया में यूजर्स ने आश्रय शर्मा पर तंज कसते हुए टिप्पणी की। लोगों ने कहा कि आप फिर कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा बदल लो पार्टी. एक अन्य यूजर ने लिखा, कहीं फिर कांग्रेस में जाने का मन तो नहीं कर रहा।

गौरतलब है कि आश्रय शर्मा 20 अक्टूबर को ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं। वे पूर्व मंत्री पंडित संत राम के पोते और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के बेटे हैं।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now