Prajasatta Side Scroll Menu

शिमला: अढ़ाई साल की मासूम के साथ हैवानियत,17 वर्षीय नाबालिग छात्र पर लगा आरोप

मासूम से रेप

शिमला|
राजधानी शिमला के चौपाल उपमंडल के नेरवा इलाके में एक अढ़ाई साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है| हैवानियत करने के आरोप भी 17 साल नाबालिग पर लगे है| आरोपी दसवीं कक्षा का छात्र है| पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है| पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है| जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है|

प्राप्त जानकारी मुताबिक शुक्रवार की दोपहर को मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी| इसी बीच आरोपी बच्ची को बहला-फुसला कर खेत में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया| बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर जैसे ही मां वहां पहुंची, तो आरोपी भाग गया| बच्ची की हालत देखकर मां सन्न रह गई|

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ने सदन में उठाया स्वर्ण आयोग के गठन का मामला,CM ने दिया यह जबाब

इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई, पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है| आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया गया है| वहीं पीड़िता मासूम का भी मेडिकल शिमला के डीडीयू अस्पताल में किया जाएगा| फिलहाल, बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रह है|

शिमला के एसपी मोहित चावला ने मामला दर्ज होने और गिरफ्तारी की पुष्टि की है| उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है| पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है तो इसको देखते हुए मामले की ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है|

इसे भी पढ़ें:  शिमला में पुलिसकर्मी ने पर्यटक युवक को जडे थप्पड़, युवक पर गाली गलौच करने का आरोप
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now