Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला : धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Published on: 29 September 2021
शिमला : धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

शिमला|
शिमला जिले के रामपुर थाना में तीन लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है| लालसा गांव निवासी कार्तिक स्वामी ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि वह 28 सितंबर देर शाम अपने साथियों के ईश्वर कांत, डिंपल, अनुपम और ब्रह्मानंद के साथ लालसा में था|

उसी समय एक वैन (यूपी 80 बीएन 1372) वहां आकर रुकी. उसमें से तीन लोग उतरे और वहां मौजूद लोगों को धर्म परिवर्तन कराने को प्रेरित करने लगे| साथ ही डोनेशन देने की बात भी कही|

इस शिकायत पर रामपुर थाने में धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है| पुलिस इस मामले की गहनता से खोजबीन कर रही है| गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बुधवार को रामपुर अदालत में पेश किया जाएगा| तीन आरोपियों में एक यूपी और दो स्थानीय बताए जा रहे हैं|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now