Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला के लोअर बाजार में फंसी एंबुलेंस, तड़पती रही महिला मरीज

शिमला के लोअर बाजार में फंसी एंबुलेंस, तड़पती रही महिला मरीज

शिमला|
शिमला के लोअर बाजार में मरीज को लेकर पहुंची एम्बुलेंस बीच बाजार में फंस गई। मामला मंगलवार देर शाम का है। बाजार में दुकानदारों द्वारा बाहर सामान लगाए जाने की वजह से एंबुलेंस 20 मिनट तक एक ही जगह पर अटकी रही। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एम्बुलेंस को निकाला गया।

वहीं, लोगों ने भी इस तरह सामान लगाने पर दुकानदारों को खूब खरी-खोटी सुनाई। महिला को बड़ी मुश्किल से एंबुलेंस में बैठा कर अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह है कि महिला की हालत अब पूरी तरह स्थिर है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार, दुकानों के बाहर सामान रखने की साफ मनाही है, लेकिन फिर भी ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों द्वारा बाहर सामान सजा देते हैं। नगर निगम की ओर से कई बार बाजारों का निरीक्षण भी किया जाता है। दुकान से बाहर सामान लगाने पर जुर्माना भी लगाया जाता है, लेकिन अधिकारी के निरीक्षण के बाद फिर से समान सजा दिया जाता है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now