Prajasatta Side Scroll Menu

शिमला के ठियोग में खाई में गिरा ट्रक, हादसे में ड्राइवर कंडक्टर की मौत

शिमला के ठियोग में खाई में गिरा ट्रक, हादसे में ड्राइवर कंडक्टर की मौत

शिमला|
शिमला जिले के ठियोग के शनिवार सुबह करीब 4 बजे एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर क्षतिग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। केस दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक HP64 3233 शिमला आ रहा था। रास्ते में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचें खाई में गिर गया। ड्राइवर रवि पुत्र केशव राम गांव शील जिला सोलन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक कंडक्टर मुन्ना गांव खन्यासनी, उत्तराखंड ने सुबह ठियोग अस्पताल में दम तोड़ा।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: भाजपा नेताओं का जुबानी हमला, कहा मुख्यमंत्री परेशान, चुने हुए प्रतिनिधियों पर गलत केस बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल सुशील कुमार का कहना है कि हमें कुछ स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो ट्रक में दो व्यक्ति मिले ,जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now