Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: लाइसेंस दिखाने के बावजूद काटा चालान: युवक ने CM हेल्पलाइन और डीएसपी से की शिकायत

शिमला: लाइसेंस दिखाने के बावजूद काटा चालान: युवक ने CM हेल्पलाइन और डीएसपी से की शिकायत

शिमला|
शिमला जिले में एक युवक ने पुलिस के खिलाफ परेशान करने और बेवजह चालान काटने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और डीएसपी ट्रैफिक काे लिखित में दी है। युवक ने कहा ही कि अगर इस मामले में काेई कार्रवाई नहीं की गई ताे वह अदालत का दरवाजा खटखटाएगा।

शिकायतकर्ता करूण नागर का कहना है कि मैं अपनी बुलेट के पास खड़ा था। हेड कांस्टेबल अजय शर्मा आए और बुलेट की चाबी निकाल ली। मैंने बस इतना पूछा कि मेरा क्या कसूर है, इसके बाद अजय शर्मा ने बेवजह ही ड्राइविंग लाइसेंस न हाेने का चालान काट दिया, जबकि लाइसेंस दिखा दिया था। जाे चालान काटा गया है, इसमें सबसे बड़ा सेक्शन ड्राइविंग व्हीकल विदाउट लाइसेंस लगाया गया है, जिसमें फाइन 5000 रुपए और कुल चालान 7000 का किया गया है। युवक ने कहा कि मैंने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन और डीएसपी अजय भारद्धाज काे भी की है। अगर इस मामले में काेई कार्रवाई नहीं की गई ताे मैं काेर्ट जाऊंगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीँ मामले को लेकर सदर थाने के हेड कांस्टेबल अजय शर्मा का कहना है कि मैं ड्यूटी पर था, मैंने संबंधित व्यक्ति से लाइसेंस मांगा। लाइसेंस देने के बजाए वह गाली गलाैज करने लग गया। बाद में मुझे लाइसेंस दिखाया, तब तक मैं चालान काट चुका था। इस तरह से एक ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी से बदसलूकी करना सही नहीं है।

इस मामले को लेकर शिमला पुलिस के डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्धाज का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। युवक ने मुझसे शिकायत की है। आखिर मामला क्या है, इस बारे में हेड कांस्टेबल से भी पूछा जाएगा। अगर किसी तरह की गड़बड़ी पाई गई ताे कार्रवाई हाे सकती है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now