Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में 2 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद, पैकेट फेंक भागे दोनों बाइक सवार

शिमला में 2 किलो अफीम बरामद, पैकेट फेंक भागे दोनों बाइक सवार

शिमला|
जिला शिमला के उपनगर शोघी में पुलिस ने 2 किलो 10 ग्राम अफीम पकड़ी है। हालांकि, आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह पुलिस टीम शोघी चेक पोस्ट के निकट आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान सोलन की तरफ से बिना नंबर प्लेट की बाइक आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने जैसे ही रुकने का इशारा किया तो उनमें से एक युवक ने पकड़े पैकेट को नीचे फेंक दिया और वहां से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  शिमला: दुकानदार को उलझा कर शातिर चोर ने गल्ले से निकाले 20 हजार

युवकों द्वारा फेंके गए पैकेट को जब पुलिस ने जांचा तो उसमें से 2 किलो 10 ग्राम अफीम पाई गई। पुलिस ने दोनों युवकों का पीछा भी किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now