Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में आदमखोर तेंदुए ने 5 साल के छोटे बच्चे को बनाया अपना शिकार …

शिमला।
राजधानी शिमला में दिवाली की रात एक दुःखद घटना सामने आई है जहां आदमखोर तेंदुए 5 साल के छोटे बच्चे को घर के बाहर से उठा ले गया । मिली जानकारी मुताबिक मामला दीवाली की रात शिमला के बीचोंबीच डाउन डेल कॉलोनी का है, जहाँ पटाखों के शोर के बीच तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया ।

जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी तो सूचना पुलिस और वन विभाग को दी । जिसके बाद रात करीब 11:30 बजे सर्च अभियान चलाया गया लेकिन सुबह तक कोई सुराग नही लगा । सुबह भी वन विभाग और पुलिस ने लालपानी बायपास से होते हुए डाउन डेल कॉलोनी के साथ से लगते घने जंगल मे सर्च अभियान शुरू कर दिया है ।

इसे भी पढ़ें:  झूठी कांग्रेस का पाप का घड़ा भर गया है :- सुखराम चौधरी

जानकारी के अनुसार, हिमाचल के सोलन जिले के अर्की के चंडी कश्लोग का यह परिवार बीते 25 साल से शिमला के ओल्ड बस स्टेंड के नीच डाउनटेल में रहता है। यहां पर देर रात बच्चा जब आंगन में फुलझड़ी जला रहा था तो तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चे का परिवार पुजारी है बच्चे की मां ने बताया कि वह किचन में थी। इस दौरान बच्चा अंदर से फुलझड़ी जलाकर बाहर आया और बाद में उसका कुछ पता नहीं चला। काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला है।

इस घटना के बाद बच्चे को माता का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीण उन्हे ढांढस बंधाने को कोशिश कर रहे है। लेकिन अपने बच्चे के खो जाने के बाद उसकी माता बिलख बिलख कर रो रही है।

इसे भी पढ़ें:  शिमला पुलिस ने शुरू किया महिला जागृति अभियान

शिमला के डीएफओ ने बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम बच्चे की तलाश कर रही है। खून से सनी हुई एक पेंट मिली है। सीसीटीवी और पिंजरा लगाया गया है। बच्चे की जल्द ही तलाश कर ली जाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now