Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में महिला पुलिसकर्मी पर हमला, दंपत्ति के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

Published on: 1 June 2022
मामला दर्ज shimla news Solan News

शिमला|
शिमला में महिला पुलिसकर्मी पर कुछ लोगों ने द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने बालूगंज थाना में महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी कचंन शिमला के घोड़ा चौकी के रहने वाले किशोर को पकड़ने गई थी। जैसे ही पुलिसकर्मी उसके घर पर पहुंचे और गिरफ्तारी वारंट के बारे में बताया तो किशोर व उसकी पत्नी सावित्री भड़क गए और गाली गलौज शुरु कर दी। सावित्री ने महिला पुलिसकर्मी कंचन पर हमला कर दिया, जिसमें उसे काफी चोटें आई।

जिसके बाद दोनों ने वहां से भागने का प्रयास किया। बालूगंज थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी कंचन की शिकायत पर किशोर व सावित्री के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now