Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: निर्माणधीन भवन में नवजात के शव को नोच रहे थे कुत्ते

Published on: 22 May 2022
शिमला: निर्माणधीन भवन में नवजात के शव को नोच रहे थे कुत्ते

शिमला।
शिमला के मैहली में निर्माणाधीन भवन के लेंटर के नीचे एक नवजात का शव मिला है। बताया जा रहा है कि इस शव को कुत्ते द्वारा नोचा जा रहा था। जब भवन के पास से गुजर रहे लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस चौकी कसुम्पटी को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, हालांकि यह नवजात शिशु किसका है।

डीएसपी सिटी मंगतराम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मैहली में निर्माणाधीन भवन के लेंटर के नीचे कुत्ते नवजात शिशु को नोच रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की।

बता दें कि नवजात का शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल यह शव किसका है, किसने इसे फेंका है, इस बारे में अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इसको लेकर लोगों से पूछताछ भी की।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now