Prajasatta Side Scroll Menu

शिमला: फायल के घने जंगल में लगी भीषण आग, आसपास क्षेत्रों के लोग डरे

शिमला: फायल के घने जंगल में लगी भीषण आग, आसपास क्षेत्रों के लोग डरे

शिमला|
राजधानी शिमला के साथ लगते तारादेवी क्षेत्र के जंगल में सोमवार देर शाम लगी भीषण आग हाईवे तक पहुंच गई है। हालांकि फायर ब्रिगेड टीम ने आधी रात को आग पर काबू पा लिया था। वहीं मंगलवार को सुबह के समय जंगल में आग फिर भड़क गई। अब आग फायल गांव के साथ लगते जंगल को तबाह कर नेशनल हाईवे की ओर बढ़ रही है।

जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह से अग्नि शमन विभाग की 2 गाड़ियां, वन कर्मी और कुछ स्थानीय लोग जंगल में लगी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं। जंगल में सूखे पत्ते और घासफूस अधिक होने और हवा चलने की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। तारादेवी क्रॉसिंग के साथ अग्निशमन टीम ने 18 से 20 झुग्गियों को आग की भेंट चढ़ने से बचाया है

इसे भी पढ़ें:  Shimla: हिमाचल में 3 तेंदुओं की जहर से हुई थी मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

आग के बाद स्थानीय लोग डरे व सहमे हुए हैं क्योंकि जंगल के आसपास लोगों के कई आवास है। आग पर यदि काबू नहीं पाया जा सका तो यह लोगों के घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती है। वहीँ कई किसान अपने पालतू मवेशियों के लिए जंगल से घास फूस और पत्तियां लाते हैं, लेकिन जंगल में आग के बाद अब न तो लोगों को घास मिल पाएगा और न ही पत्तियां मिल सकेगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले एक महीने में बारिश की कमी के कारण जंगल में आग लगने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। बता दें कि तारादेवी के बेहद घने जंगल में सैकड़ों वन्य जीव और लइनके आवास भी जलकर राख होने की सूचना है। वन विभाग अभी तक हुए नुकसान का आकलन नहीं कर पाया है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पण्डित सुख राम के निधन पर जताया शोक
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now