Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: सुबह-सुबह घर में लगी आग लगने से बुजुर्ग की दम घुट कर मौत

शिमला: सुबह-सुबह घर में लगी आग लगने से बुजुर्ग की दम घुट कर मौत

शिमला|
राजधानी शिमला के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार तड़के सुबह एक मकान में आगजनी से दम घुटने के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई।। प्राप्त जानकारी मुताबिक बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे प्रातः विकास नगर में ब्लॉक नंबर सी- 26 फ्लैट नंबर एक ग्राउंड फ्लोर हिमुडा कॉलोनी में किशोर बजाज के फ्लैट नंबर एक में आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई| आग की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ीयां मौके पर पहुंच गई।

दमकल विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई। जानकारी मिली है कि किशोर बजाज व्यक्ति अपने फ्लैट में अकेले रहता था। इस आगजनी में किशोर बजाज की आग में झुलस कर मौत हो गई है। पुलिस मौके पर कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नगर निगम शिमला का कायाकल्प करेगी :- गर्ग
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now