Prajasatta Side Scroll Menu

शोघी-मेहली बाईपास पर 900 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, तीन लोगों की गई जान

Road Accident In India

शिमला।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी-मेहली बाइपास रोड पर मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार भोंग के पास रात करीब 09 बजे 900 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई।

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पंजाब नंबर की एक कार मैहली से सोलन की तरफ रही थी। इस दौरान भोंग के पास कार अनियंत्रित हो गई और 900 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कृष्ण (30) पुत्र चादिया गांव भाघल, अमर (15) पुत्र जैले सिंह गांव भाघल और रजवीर (15) पुत्र एतवारी माच्छीवाड़ा की मौत हो गई। वहीं, घायल लखन (31) को इलाज के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  चौपाल में पेड़ काट रहे आरोपियों को रोकने गए फॉरेस्ट गार्ड पर हमला, मामला दर्ज

बालूगंज थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी हैं। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बता दें कि एक मृतक जिला लुधियाना व दो जिला रूपनगर (रोपड़) के रहने वाले थे। यह लोग कबाड़ का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  सीधे संवाद से जन आंदोलन बनी मन की बात: राणा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now