Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शोघी में बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत एक गंभीर घायल

FB IMG 1630772358593

प्रजासत्ता ब्यूरो।शिमला
शिमला के शोघी में बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकरी के मुताबिक आशियाना रेस्टोरेंट के पास एक बाइक निजी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक बस के नीचे आ गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस में अस्पताल भेजा। निजी बस HP-62 1484 व बाइक HP-63B 5673 की टक्कर हुई है। मृतक की पहचान राजेश कुमार गांव घटा धार जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जबकि घायल कृपाराम को सीएचसी शोघी से आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  छैला-यशवंत नगर वाया नेरी पुल सड़क का 70 करोड़ से होगा सुदृढ़ीकरणः मुख्यमंत्री
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now