Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुक्खू ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और ओल्ड पेंशन के मामले पर भाजपा को जमकर घेरा

सुक्खू का महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और ओल्ड पेंशन के मामले पर भाजपा को जमकर घेरा

शिमला|
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में एक पत्रकार वार्ता कर मौजूदा भाजपा सरकार पर बड़े हमले किए। उन्होंने कहा कि
हिमाचल में पिछले साढ़े 4 वर्ष से भाजपा की सरकार है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ नाम के हैं सारे फैंसले दिल्ली दरबार से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर इतना दबाव है कि छह कर भी फैंसले नहीं कर पाते।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में महंगाई लगतार बढती जा रही है और सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा सरसों के तेल, दालें, नींबू , गैस की बढती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सीमेंट की बढती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा।

उन्होंने प्रदेश में बढ़ते बरोजगार युवाओं को लेकर निशाना साधा उनोने कहा की सरकार इनके लिए नौकरियों का प्रबंध करने की बजाए, यह सोच रही है कि कैसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं और नेताओं के चहेतों को बैक डोर से एंट्री की जाए। उन्होंने कहा कि मल्टी पर्पस वर्कर्स और आईपीएच में चोर दरवाजे से सिराज और धर्मपुर में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: पूर्व सीपीएस नीरज भारती के साथ एक लाख की ऑनलाइन ठगी, गोवा में बुक करवाया था रिजॉर्ट

उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि आज हर गाँव तक चिट्टे का नशा पहुँच रहा है लेकिन इसकी रोकथाम के लिए सर्फ्कर कोई ठोस ज्कदम नही उठा पाई।चिट्टे के व्यापारी छुट जाते हैं और युवाओं को नशे की आदत दल कर वह ऐश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  कोटखाई में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

वहीँ सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि उनके प्रदेश में किस तरह से भ्रष्टाचार भर रहा है उन्हें इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है वहीं उन्होंने बिंदल के इस्तीफे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सरकार में किस कदर फैला हुआ है कि कोविड दौर के काल में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर पार्टी के उस समय के अध्यक्ष रहे राजीव बिंदल को अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ गया था । उन्होंने कहा कि बिंदल ने किस लिए इस्तीफा दिया इस बात का जवाब दे भाजपा की सरकार। उन्होंने कहा कि अगर बिंदल ने भ्रष्टाचार नहीं किया था तो इस्तीफा देने की भी क्या जरूरत थी।

इसे भी पढ़ें:  स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड से राज्य सरकार ने HRTC को जारी किए 5 करोड़

वहीँ प्रदेश के मुख्यसचिव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चिट्टी लिख कर यह पूछा की आपके सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं उस पर क्या कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मुख्यमत्री को इसा जबाब देना पड़ेगा।

वहीँ उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित है। अगर को जनहित के फैंसले ले सकता है तो वह कांग्रेस सरकार है। उन्होंने कर्मचारियों की पेंशन को लेकर कहा कि राज्यस्थान और छतीसगढ़ की सरकारों ने ओल्ड पेंशन को लागु कर दिया है, जबकि हिमाचल में सरकार कर्मचारियों को उलझाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को बनाने में कर्मचारयों की अहम् भूमिका रही है। उन्होने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागु की जाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now