Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुन्नी पुलिस ने वाहनों से सामान चोरी के मामले में एक आरोपी को बद्दी से किया गिरफ्तार

Published on: 28 September 2021
सुन्नी पुलिस ने वाहनों से सामान चोरी के मामले में एक आरोपी को बद्दी से किया गिरफ्तार

शिमला|
सुन्नी पुलिस ने वाहनों से सामान चोरी के आरोप में बद्दी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है| 52 वर्षीय आरोपी जिला सोलन का रहने वाला है| बता दें कि पुलिस स्टेशन सुन्नी में आईपीसी की धारा 379 के तहत आरोपी के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया था

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन सुन्नी के क्षेत्र में 24 व 25 सितंबर की रात को एक टिप्पर से बैटरी व दूसरे टिप्पर व एक जेसीबी से डीजल चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी| इस पश्चात पुलिस ने जांच शुरू की तथा दो दिन के अंदर आरोपी को औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से गिरफ्तार कर लिया| जानकारी है कि यह आरोपी चोरी के समान को वहां पर बेचने के फिराक में था| डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now