Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रधानाचार्यों के नियमितीकरण करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाये

प्रधानाचार्य के नियमितीकरण करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाये

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ व हिमाचल प्रदेश मुख्य अध्यापक अधिकारी संघ का एक सयुंक्त प्रतिनिधिमंडल आज हरि शर्मा व रतन वर्मा के नेतृत्व में माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला सयुंक्त प्रतिनिधिमंडल ने माननीय शिक्षा मंत्री के सम्मुख प्रधानाचार्य के साथ हो रहे अन्याय की विषय में उन्हें अवगत करवाया।

आज जारी एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में प्रधानाचार्य के प्रदेश अध्यक्ष हरि शर्मा व मुख्य अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रतन वर्मा ने बताया कि उन्होंने शिक्षा मंत्री के सम्मुख प्रधानाचार्य के नियमितीकरण को लेकर हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की और मांग की कि नियमित करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाये ! माननीय शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि 15 सितंबर से पहले नियमितीकरण के लिए एकमुश्त छूट देने के लिए इस मामले को कैबिनेट में लाया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके साथ सयुंक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के सम्मुख प्रधानाचार्य के जॉइनिंग और रिलीविंग से संबंधित हाल ही में जारी किए गए आदेशों को वापस लेने की मांग की उल्लेखनीय है कि इन आदेशों के तहत प्रधानाचार्य को स्थानांतरित होने पर अपनी ज्वाइनिंग संबंधित जिला के शिक्षा उपनिदेशक को देनी पड़ती है और स्थानांतरित होने पर संबंधित जिला के शिक्षा उपनिदेशक द्वारा प्रधानाचार्य को रिलीव किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि कई जिलों में कनिष्ठ प्रधानाचार्य को शिक्षा उप निदेशक का कार्यभार दिया गया है। जिसके कारण कि वरिष्ठ प्रधानाचार्य को कनिष्ठ अधिकारी द्वारा रिलीव तथा ज्वाइन करवाया जाता है। संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने इन आदेशों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। माननीय शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इन आदेशों पर पर पुनर्विचार किया जाएगा! इस अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री ने प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरी शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “राष्ट्र निर्माण में शिक्षा और संस्कृति की भूमिका ” का भी विमोचन किया।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now