Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ठियोग-हाटकोटी सड़क पर लुढ़की पिकअप गाड़ी, 25 घायल, 7 गंभीर IGMC किए रेफर

Published on: 23 June 2022
accedent

शिमला|
शिमला जिले में एक सड़क दुर्घटना में 25 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 7 गंभीर रुप से घायल हैं औऱ इन्हें रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार शिमला से 30 किमी दूर ठियोग-हाटकोटी सड़क में यह हादसा पेश आया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शिमला के डीएसपी कमल वर्मा ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के झज्जर से रोहड़ू मंढोल की तरफ एक पिकअप जा रही थी। अचानक खोल गली के पास सामने से आ रही एक गाड़ी से टकराने से बचने के लिए गाड़ी पत्थर के ढेर पर चढ़ गई और पलट गई। यह पिकअप सड़क से 10 फीट नीचे खाई में गिर गई और इसमें सवार 25 लोग घायल हो गए.

इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने गाड़ी से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने गंभीर 7 घायलों को शिमला आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया है। अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि अचानक गाड़ी संतुलन बिगड़ गया।इसके चलते गाड़ी पत्थर के ढेर के ऊपर से पलट गई।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now