Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उप-मुख्यमंत्री ने सीआईआई और परवाणू उद्योग संघ के साथ की बैठक

विधायक होशियार सिंह का दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों ने किया घेराव, मांगनी पड़ी माफी https://www.prajasatta.in/solan/विधायक-होशियार-सिंह-का-दा/

शिमला ।
मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन जिले के परवाणू में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) तथा परवाणू उद्योग संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर परउप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रगति और आर्थिक विकास में उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने सत्ता ग्रहण करने के उपरांत जनहित में अनेक महत्वाकांक्षी निर्णय लिए हैं। निर्धन एवं वंचित वर्गों के कल्याण पर विशेषअधिमान दिया जा रहा है।

उन्होंने सीआईआई और उद्योग परिसंघ को आश्वासन दिया कि उद्योगपतियों की सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा । परवाणू उद्योग संघ के सदस्यों ने इस क्षेत्र से संबंधित समस्याओं से उप- मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष इंटक हरदीप सिंह बाबा, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्षा निशा शर्मा, उपाध्यक्षा सोनिया शर्मा, सीआईआई के उपाध्यक्ष गगन कपूर, परवाणू उद्योग संघ के अध्यक्ष सुनील तनेजा, हिमाचल प्रदेश गद्दा उद्योग के अध्यक्ष आदित्य सूद, व्यापार मंडल परवाणू के पदाधिकारी, नगर परिषद परवाणू के वार्ड सदस्य, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सोलन सतीश बेरी, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी सोलन संदीप चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।.0.

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now