Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वायरल ऑडियो की पड़ताल में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मांगी रिपोर्ट

Published on: 12 July 2021
Himachal Politics

प्रजासत्ता|
बीते दिन भाजपा महिला मोर्चा में भारी बवाल के बीच वायरल हुए एक ऑडियो के मामले में भाजपा हरकत में आ गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस मामले में महिला मोर्चा की प्रभारी से रिपोर्ट तलब कर ली है। गलतबयानी और बदजुबानी को लेकर भी नकेल कसने के लिए कहा गया है।

बता दें, पिछले कुछ समय से लगातार महिला मोर्चा में पदाधिकारियों के बीच घमासान मचा हुआ है। पदाधिकारियों के बीच तकरीबन ज्यादातर बैठकों में बदजुबानी हो रही है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जा रहा है। वायरल हुए एक ऑडियो में एक पदाधिकारी दूसरी से बदजुबानी करती सुनी गई। इसी दौरान उस पदाधिकारी ने दूसरे पर सार्वजनिक रूप से चार लाख रुपये देकर पद हासिल करने का आरोप लगाए।

सूत्रों का कहना है कि मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान पदाधिकारियों के बीच लगातार कहासुनी हो रही है। अब ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी हरकत में आई है। कश्यप ने कहा कि यह बेहद खेदजनक है और इसकी सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। साथ ही मोर्चा प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है। 

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now