Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वायरल ऑडियो मामले में शिमला आरएम के तबादला ; विरोध में बसें खड़ी कर सड़क पर उतरे HTRC चालक-परिचालक

वायरल ऑडियो मामले में शिमला आरएम के तबादला ; विरोध में बसें खड़ी कर सड़क पर उतरे HTRC चालक-परिचालक

प्रजासत्ता|
एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटरों के बीच बसों के टाइम टेबल को लेकर चल रहे विवाद के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने आरएम शिमला देवसन नेगी को शिमला से नेरुवा स्थानांतरित कर दिया गया है| आरएम के तबादले की खबर मिलते ही शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड में बसें खड़ी करके चालकों व परिचालकों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान तारादेवी, शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी डिपो की बसों के पहिये रोक दिए गए। चालकों व परिचालकों ने प्रबंधन को तबादले के आदेश वापस लेने तक बसें न चलाने की चेतावनी दी है। एचआरटीसी की बसें न चलने से शहर में लोगों को परेशान भी होना पड़ा। इससे लोगों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव विद्या सागर शर्मा ने कहा कि सरकार ने निजी बस ऑपरेटरों के आग घुटने टेक दिए हैं। अगर आरएम शिमला का तबादला रद्द नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में एचआरटीसी की बस सर्विस बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम की भलाई के लिए काम कर रहे देवासेन नेगी का तबादला करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

बता दें कि पिछले हफ्ते निजी बस आपरेटर ने एक आडियो वायरल किया था| प्रजासत्ता ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था| इसमें आपरेटर ने आरोप लगाया था कि निजी बस की टाइमिंग पर सरकारी बसें बिना समयसारिणी के चल रही हैं। इस पर अपना पक्ष रखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा था कि एचआरटीसी की बसें सही समय के अनुसार चलाई जा रही हैं। चालकों व परिचालकों ने आरोप लगाया है कि बहसबाजी की इस आडियो के बाद प्रबंधन ने निजी बस आपरेटरों के दबाव में क्षेत्रीय प्रबंधक पर कार्रवाई करते हुए उनका तबादला किया है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now