Himachal News: कसौली में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, गढ़खल चौक से सनावर गांव तक हटाए गए अवैध कब्जे..!
Facebook X Telegram
Himachal News: कसौली में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, गढ़खल चौक से सनावर गांव तक हटाए गए अवैध कब्जे..!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन ने कसौली में सितंबर 2026 के तीसरे हफ्ते में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने गढ़खल चौक से सनावर गांव तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया। कोर्ट के निर्देश और लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए यह कदम उठाया गया है।